पांवटा साहिब : चंद रोज पहले पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे के अवरुद्ध होने को लेकर नत्थूराम के वीडियो ने सोशल मीडिया में खासी हलचल पैदा कर दी, जो अब भी जारी है। इस वीडियो पर कुछ लोगों ने नत्थूराम के शब्दों के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई थी। लेकिन जिस तरीके से नत्थूराम ने बेबाक अपनी बात रखी, इससे वो हीरो ही बना है। अब नत्थूराम का एक वीडियो फिर सामने आया है।
हालांकि इसमें खुद सामने नहीं है, बल्कि आवाज के जरिए ही अपनी बात को रखा है। दरअसल बीती शाम हाईवे के वैकल्पिक मार्ग पर अनाज से लदी एक पिकअप स्किड होकर खाई में लुढ़क गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इसमें लदा अनाज चारों तरफ बिखर गया। धीरे-धीरे हाईवे के अवरुद्ध होने का मामला तूल पकड़ रहा है। बार-बार यही सवाल उठाए जा रहे हैं कि इतना लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी स्थिति बहाल क्यों नहीं हुई है।
माना जा रहा है कि मुख्य हाईवे को खोलने की बजाय विभाग ने पूरा अमला वैकल्पिक मार्ग पर लगा दिया। लिहाजा, न तो हाईवे ही बहाल हो पाया ओर न ही वैकल्पिक मार्ग सुचारू तरीके से चला। कुल मिलाकर इस मामले में कांग्रेस व भाजपा के नेताओं के अलावा विभाग को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
https://youtu.be/_lL8pjTnjw4