शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल और सिंचाई व जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में बिंदल और महेंद्र सिंह आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने चुनाव आयोग कि ढुलमुल रबैया पर हैरानी जताते हुए कहा है कि अगर उन्होंने बिंदल और महेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार पर तुरंत रोक नही लगाई तो इसकी एक शिकायत राष्ट्रपति को भेजी जायेगी। उन्होंने प्रदेश चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर संदेह जताया और कहा है कि ऐसा लगता है कि प्रदेश चुनाव आयोग इस समय भारी दबाब में काम करने पर मजबूर है।
किमटा ने कहा है कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार आदर्श आचार संहिता का खुले आम उल्लंघन किया जा रहा है वह चुनाव आयोग या फिर इनके ओवजर्वेर द्वारा इसे अनदेखा किया जा रहा है। आयोग को देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना संबैधानिक कर्तव्य का पूरी निष्ठा के साथ निभाना चाहिए।
उन्होंने कि प्रदेश में पहली बार किसी विधानसभा अध्यक्ष को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग को नोटिस जारी करना पड़ा है। इसके विपरीत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उन का पूरा बचाव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भी चुनाव आयोग के कार्यों और उनके अधिकारों का हनन करने का प्रयास कर रहे है।