सोलन : कसौली में 8वें खुशवंत सिंह लिट् फेस्ट का पर्यटन नगरी के कसौली क्लब में शुक्रवार को सवा ग्यारह बजे आठवें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आगाज हो गया। तीन दिवसीय लिटफेस्ट में खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने आए सभी साहित्यकारों का स्वागत भाषण के साथ किया। उन्होंने कहा कि 2012 में शुरू किए गए लिटफेस्ट का यह आठवां संस्करण है। पिछले सभी फेस्ट का सफल आयोजन हुआ है। जिसमें एक हजार के करीब लोग तीन दिनों में भाग लेते रहे है।
उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए इसका शुभारंभ किया। उसके बाद एंकर मीनू तलवार ने फेस्ट सेशन के लिए आर्ट हिस्टोरियन पद्मश्री बीएन गोस्वामी को मंच पर आमंत्रित किया। गोस्वामी गोड्स एंड डेम्स इन इंडियन आर्ट विषय पर अपना संवाद कर रहे है। लिटफेस्ट में भाग लेने के लिए नवतेज सरना, कारगिल वॉर हीरो कर्नल सोनम वांगचुक, साहित्यकार गणेश सैली जैसी कई हस्तियां पहुंच चुकी है। फेस्ट के पहले दिन अलग-अलग विषयों पर आठ सेशन होंगे।
आठवें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के पहले सत्र में खुशवंत सिंह के पुत्र राहुल सिंह सभी साहित्यकारों का स्वागत करेंगे। अंतिम सत्र शाम सवा सात बजे तक चलेगा। पहले दिन का आगाज राहुल सिंह व मीनू तलवार करेंगे। उसके बाद पहला सेशन गॉड्स एंड डेम्स इन इंडियन आर्ट पर बीएन गोस्वामी चर्चा करेंगे। दूसरे सेशन के विषय संत व पापी पर साहित्यकार तवलीन सिंह, सादिया देहलवी व मिनी वैद बतौर स्पीकर्स शामिल रहेंगी। जबकि राहुल सिंह वार्ताकार के तौर पर शामिल रहेंगे।
दिल्ली फ्रॉम सुजान सिंह टू खुशवंत सिंह विषय पर स्वप्ना लिडल व गाइलस टाइलोटसन पैनल डिस्कशन करेंगे।यूआरमी, आइएमयू थ्री आरनो स्ट्रेंजर्स ऑफ गुरुनानक ट्रेवलस टॉपिक्स पर लेखक अमरदीप सिंह संवाद करेंगे। गांधी डिसओबिडिएंट इंडियन टॉपिक्स पर रमिन जहनबेगलू व बिंदू चर्चा करेंगी। जबकि सुनीत अरोड़ा वार्ताकार होंगे। हिमालयाज लोस्ट होरिजॉन विषय पर गणेश सैली व किरण चड्ढा वक्ता होंगे। जबकि पूजा मारवाह वार्ताकार होंगी।
दोज मेग्निफिकेंट वुमेन एंड देअर फ्लाइंग मशीन विषय पर मिनी वैद व सथ्या सरन बतौर पैनलिस्ट। जबकि विष्णु सोम वार्ताकार के रूप में मंगलयान व इसरो पर चर्चा करेंगे। लेसंस इन लव, लीडरशिप एंड करेज विषय पर अशोक एलेग्जेंडर वक्ता जबकि अमृत ढिल्लों वार्ताकार होंगे। अंतिम सेशन में र्पींरग सॉल विषय पर अमरदीप सिंह सिख धर्म की आध्यात्मिक विरासत पर चर्चा करेंगे।