बद्दी (एमबीएम न्यूज) : लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रांत की बैठक अंबाला में हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल ने की। जबकि राष्ट्रीय सगंठन मंत्री प्रकाश चंद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में सुक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों की समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। सबसे पहले लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए ओम प्रकाश मित्तल का प्रदेश इकाई व विभिन्न चेप्टरों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया तथा उनकी नियुक्ति को लघु उद्योगों के हित में करार दिया। अपने संबोधन में ओमप्रकाश मितल ने कहा कि अब सगंठन का विस्तार सब राज्यों में हो चुका है। जिन राज्यों में नहीं हुआ है वहां पर जल्द ही इकाईयां खड़ी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन लघु उद्योगों की समस्याओं को तत्तपरता से समझती है और उनका निवारण भी करती है। लघु उद्योग भारती का देश के उत्थान में बड़ा योगदान है।
उन्होने कहा कि 80 फीसदी रोजगार इसी से मिलता है और यह भारतीय अर्थव्यवस्था की रीड है। केंद्र सरकार ने लघु उद्योगों की काफी समस्या को हल भी किया है और काफी मुद्दे और उठाएंगे। संगठन मंत्री प्रकाश चंद ने सगठन की स्थापना से लेकर आज तक इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पुराने समय से ही भारत में लघु उद्योग व कुटीर उद्योगों का बोलबाला रहा था और आज भी भारत से बढिय़ा उत्पादन बनाने वाले देश कोई नहीं है। हिमाचल इकाई के महासचिव विनोद खन्ना ने हिमाचल में चलाई गतिविधियों विस्तार से ब्यौरा दिया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 8 चैप्टर कार्यरत हैजबकि तीन स्थानों पर संयोजक कार्य कर रहे है। बद्दी चेप्टर में 72, दून चैप्टर में 190, नालागढ़ चैप्टर में 32,परवाणू में 50, बरोटीवाला 40, पांवटा में 50, कालाअंब में 151 व संसारपुर टैरिस में 25 उद्यमी लघु उद्योग भारती के सदस्य है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक और अधिक उद्यमियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र गोयल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, सगंठन मंत्री, प्रदेश इकाई के पदाधिाकरियों का यहां पधारने पर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विक्रम बिंदल, एन.पी कोशिक, दून चैप्टर के अध्यक्ष राजीव कांसल, अनिल मलिक, चेतन नागर, किशोर ठाकुर, नालागढ के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, अरूण शुक्ला, परवाणू इकाई के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा, ओमकार जसवाल, धर्मपाल गोयल, बलराम अग्रवाल, फार्मा विंग चेयरमैन राजेश गुप्ता, कालाअंब इकाई के अध्यक्ष विपुल घई, कंवर चौधरी, महासचिव अश्विनी गर्ग, कुलदीप चौहान ने भाग लिया।