कुल्लू: प्रदेश में मौसम करवट ले रहा है। रोहतांग दर्रे सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात की जानकारी है। उधर किन्नौर की ऊंची चोटियों पर भी हल्के हिमपात की संभावना है। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी है। लाहौल व किन्नौर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। किन्नौर में ठंड बढ़ने का असर सेब व मटर की फसलों पर हो सकता है।
उधर प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे। फिलहाल रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही जारी है, लेकिन अगर हिमपात जारी रहती है तो आवाजाही ठप होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।