नाहन (एमबीएम न्यूज): ओपन लैटर के प्रकाशन तले प्रकाशित नाहन शहर के युवा विद्रोही कवि पंकज तन्हा के प्रथम काव्य संग्रह- ‘‘शब्द तलवार है’’, का नाहन में विमोचन किया गया। गुरूद्वारा नाहन में आयोजित भव्य कार्यक्रम दौरान चंदीगढ़ से आए लेखक एवं सूचना व जनसंपर्क उप-निदेशक धमेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर कवि पंकज तन्हा एवं काव्य संग्रह के प्रीफेस राइटर युवा शायर जावेद उल्फत एवं प्रकाशक दलबीर सिंह खालसा विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्यातिथि धर्मेंद्र ठाकुर ने किताब की पहली प्रति का लोकापर्ण करने बाद इसे शहर के वरिष्ठ नामी वकील अमृत शाह को भेंट किया। इस अवसर पर बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुये मुख्यातिथि धर्मेंद्र ठाकुर ने कहा कि आज जहां विश्व में कई उपद्रवी शक्तियां लोगों को धर्म, जाति के नाम पर गुमराह कर उन्हें तोडऩे में लगी हुई हैं। वहीं कवि व लेखक वर्ग ही ऐसा है जो लोगों में भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवा कवि पंकज तन्हा सालों से साहित्य की साधना में लगे हुए हैं। इनका प्रथम काव्य संग्रह समाज को दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।
वहीं युवा शायर जावेद उल्फत ने कहा कि पंकज तन्हा एक जनवादी कवि हैं। ये सच को सच और झूठ को झूठ कहने की हि मत रखते हैं। इनका ये रूप कविताओं में देखा जाता सकता है। पंकज रूढिवादी नहीं है। सभी धर्मो में विश्वास रखते हैं। उन्होंने काव्य संग्रह में धर्म के नाम पर मरने-मिटने को उतारू उन्मादी लोगों पर बिना डर के कलम चलाई है। इनकी कविताओं में जहां एक और प्रेम नजर आता है, वहीं दूसरी और सामाजिक अव्यवस्था के प्रति रोष भी नजर आता है। उन्होंने कहा कि प्रकाशित काव्य संग्रह – शब्द तलवार है, में पाठक पंकज तन्हा की ऐसी ही कविताओं, ग़ज़लों का आनंद ले पाएंगे।