सोलन : नालागढ़ नगर परिषद अध्यक्ष नीरू शर्मा का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रही थीं। पीजीआई चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
पेशे से वकील नीरू शर्मा 1996 से वर्ष 2000 तक नालागढ़ नगर परिषद की उपाध्यक्ष रहीं। वर्ष 2018 नंवबर में वे अध्यक्ष बनीं। एमबीएम परिवार नगर पालिका अध्यक्षा नीरू शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करता है।