हमीरपुर : पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत सुजानपुर में एक व्यक्ति से 24.13 ग्राम चरस बरामद की गई है। शुक्रवार शाम ट्रैफिक चैकिंग के दौरान जंगलबरी की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को चैकिंग के लिए रोका। जिसके कब्जे से 24.13 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान देव सिंह उर्फ छोटू निवासी आलमपुर के रूप में हुई है।
एसएचओ सुजानपुर सुभाष शास्त्री और एएसआई चमन लाल ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि वह गत दिन सुजानपुर जाकर लोगों से मिले। उन्होंने नशे के खिलाफ पुलिस को जानकारी प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा पुलिस नशे के कारोबारियों पर सख्त एक्शन ले रही है।