कुल्लू : जिला में अलग-अलग दो सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक विदेशी महिला भी बताई जा रही है। पहला हादसा औट-लुहरी एनएच में सोझा के पास पेश आया, जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं। उन्हें पहले बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया गया। हादसे में घायल लोगों में खेम चंद, बलदेव, सुख राम, दलीप शामिल है। सभी बंजार के रहने वाले हैं।
दूसरा सड़क हादसा पतलीकूहल के पास पेश आया, जिसमें एंबैस्डर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक विदेशी महिला समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में राहुल निवासी ए-172 जनकपुरी दिल्ली और उसका पीएसओ कर्ण सिंह के अलावा उजवैकीस्थान की महिला कमला घायल है। जिन्हें मनाली सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों हादसों में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।