कुल्लू : सेना में रहते हुए देश सेवा के लिए 1962 और 1971 की लड़ाई का हिस्सा बनने वाले व फिर पुलिस में भर्ती होकर देश के प्रधानमंत्री रहे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और इंद्र कुमार गुजराल के अंग रक्षक रहने वाले डालू राम का देहांत हो गया है। वे 73 वर्ष के थे। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिस कारण उनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा था। बीती रात उनका निधन हो गया है। उनके निधन से बंजार घाटी में शोक की लहर दौड़ गई है।
डालू राम स्थाई तौर पर कुल्लू जिला के बंजार स्थित खुंदन के रहने वाले थे। गौर है कि डालू राम ने आर्मी में रह कर देश सेवा की है। 1962 व 1971 की लड़ाई में भी उन्होंने देश सेवा की है। आर्मी से सेवानिवृत्त होने के पश्चात वे पंजाब पुलिस में भर्ती हुए। पंजाब पुलिस में होनहार होने पर उन्हें दिल्ली पुलिस में तबदील किया, जिसमे सिपाही के पद से सब इंस्पेक्टर के पद से वह सेवानिवृत्त हुए। दिल्ली पुलिस मे रहते हुए उन्हें पीएम सेल में कार्य करने का मौका मिला।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी के अंगरक्षक के पद पर कार्य करने का उन्हें मौका मिला। वर्ष 2001 में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त के बाद वह बंजार अपने गांव खुंदन में रहते थे। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए संवेदना व्यक की है।