सुंदरनगर : मूसलाधार बारिश के कारण उपमंडल सुंदरनगर के गांव निचली बहली में एक मकान जमींदोज हो गया है। इस हादसे में घर में रहने वाले तीन लोग भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को निचली बहली निवासी बेगमू का रिहायशी मकान भारी वर्षा के कारण गिर गया है। इस हादसे में प्रभावितों का लगभग 6 लाख का नुक्सान हुआ है।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौका पर हालात का जायजा लिया और प्रभावित परिवार को 20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वहीं हादसे के दौरान बेगमू, मीना पत्नी हेमचंद व ओजस्वी(1वर्ष) पुत्री हेमचंद घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंंदरनगर ले जाया गया है। वहीं एक अन्य मामले में उपमंडल के गांव काेहला डाकघर कनैड में विजय कुमार की आटा मशीन चक्की भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई है।
राजस्व विभाग सुंदरनगर द्वारा इसका नुक्सान लगभग 40 हजार होना पाया गया है।