सोलन : नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ 2 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोलन-शिमला हाईवे पर बरूरी के समीप कोठों मोड में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इनसे 9.81 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
विदेशी नागरिकों के पकड़ में आने के बाद नशाखोरी में यह बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह प्रदेश में नशे की जड़ों को मजबूत करने की फिराक में थे। पुलिस ने यह कार्रवाई देर सायं करीब साढ़े 7 बजे की। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की तहकीकात कर रही थी।