रिकांगपिओ: किन्नौर जिला के कई स्थानों पर वीरवार देर शाम तेज बारिश होने से कई नदी नालों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। संचार व्यवस्थाओं के चरमराई जाने के साथ अंधेरा होने से नुकसानी की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि कई लोग अपने अपने घरों को छोड़ के सुरक्षित स्थानों पर जाने की मजबूर हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कानम, तांगलिंग, यूला, बारंग, रिब्बा, लिप्पा पेजर नाला, टोगटोंगचे नाला सहित कई नदी नालों में जल स्तर बढऩे से लोग दहशत में है।
मिली जानकारी के अनुसार किन्नर कैलाश की पहाडिय़ों पर बादल फटने से आई बाढ़ से तंगलिंग गांव के निकट लिंक रोड पर बना पुल बाढ़ में बह गया। इसी तरह कानम में भी एक पिकअप बाढ़ की चपेट में आने से बहने की सूचना मिली है। वहीं, रिब्बा, भगत नाला, स्पिलो, रुंनग आदि कई स्थानों पर वीरवार देर शाम से एनएच मार्ग बंद है। किन्नौर के कई क्षेत्रों में बाढ़ आने से कई ग्रामीणों से सेब के बगीचों भी बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है। इस दौरान मोबाइल संचार कम्पनियों के सिग्नल कई घण्टों तक गायब होने के साथ साथ कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी गायब रही। अब तक किसी भी स्थान से किसी बडी जानी नुकसान की सूचना नही मिल पाई।