बिलासपुर : भोटा बस अड्डे में घूम रहे आवारा सांड के आतंक से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह आवारा सांड वाहनों के पीछे दौड़ रहा है। जिससे कभी भी दुर्घटना होने की संभावना रहती है। आवारा सांड ने दोपहिया वाहन चालकों के नाक में दम कर रखा है।
आवारा सांड आज एक निजी बस के पीछे दौड़ पड़ा व उस पर हमला बोल दिया। वह ज़ोर-ज़ोर से अपने सींगों द्वारा बस पर घातक हमले करने लगा। चालक ने होशियारी दिखते हुए बस को तुरंत वहां से निकला। आवारा सांड कभी भी लोगों को मारने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग कि है की उन्हें आवारा सांड से जल्द राहत दिलवाएं।