बिलासपुर : जिला में चांदपुर के पास एक व्यक्ति का शव झील से बरामद हुआ है । बताया जा रहा है कि डूबने से व्यक्ति की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति दोपहर को अपने खेतों की तरफ गया था। लेकिन व्यक्ति के वापस घर न लौटने पर परिवारजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। तभी व्यक्ति झील में तैरता हुआ दिखाई दिया।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp‑content/uploads/2019/07/DEAD-300x158.jpg)
उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान भागत राम पुत्र कांशी राम गांव बैहल कर्डेल तहसील सदर बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।