वी कुमार/मंडी
कारगिल विजय दिवस पर प्रदेश सरकार ने सैनिकों व पूर्व सैनिकों को सम्मान दिया है। इसी कड़ी में कारगिल युद्ध के हीरो एवं वीरभूमि हिमाचल के सपूत ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को एचपी एक्स सर्विसमैन कार्पोरेशन हमीरपुर का चेयरमैन एवं एमडी बनाया गया है। उनकी इस नियुक्ति ने प्रदेश में खुशी का माहौल है। उधर, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशहाल ने अपनी नियुक्ति पर सीएम जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर प्रदेश सरकार ने जो सम्मान सैनिकों व पूर्व सैनिकों को दिया है उसका ऋण वह कभी नहीं चुका सकते। पहली बार सरकार ने विजय दिवस को सरकारी कार्यक्रम बनाते हुए पूरे प्रदेश में कार्यक्रम किए और वीर नारियों को सम्मानित कर उन जांबाजों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने देश की खातिर अपने प्राणों की आहूति दी थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें सीएमडी नियुक्त कर जो दायित्व सौंपा है उसका वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सैनिक परिवारों की जो भी समस्याएं होंगी उनको हर जिला में जाकर सुना जाएगा।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल