ऊना :
थाना गगरेट के तहत एक निजी उद्योग में काम करते समय एक व्यक्ति पर तेजाब गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (40) पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी अंदौरा अंब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
हादसा कैसे हुआ इसका अभी खुलासा नही हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अंब निवासी विजय रोज की तरह कंपनी में काम कर रहा था। काम करते वक्त वह अचानक ही तेजाब की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया।
गंभीर हालत में उसे गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय कामगारों से भी पूछताछ की जा रही है।