एमबीएम न्यूज़/नाहन
हरिपुरधार कॉलेज में इतिहास के सहायक प्रोफेसर दीवान चंद को न्यू पेंशन योजना कर्मचारी संघ जिला सिरमौर का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। बीते दिनों सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष सुनील तोमर ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था।
राज्य उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पुंडीर के नेतृत्व में सभी खंडों के अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से दीवान चंद को कार्यकारी अध्यक्ष चुना है। दीवान संघ के आम चुनाव तक इस पद के कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। सुनील तोमर, मुख्य सलाहकार बनेंगे।
इस मौके पर नौहराधार खंड के अध्यक्ष जीतेन्द्र चौहान, राजगढ़ के महा सचिव दिनेश शर्मा, नाहन से जोगेंद्र ठाकुर, जितेंदर ठाकुर व राजस्व विभाग से हजारी सिंह ने शिरकत की।