अनिल छांगू/ज्वाली
पुलिस थाना फ़तेहपुर के तहत पड़ती पंचायत मनोह-सिहाल के करीब 40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने पहले भी शराब के नशे में दो-तीन बार जान देने की नाकाम कोशिश की थी। जिसे हर बार परिवार ने बचा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार टूटबां-सिहाल गांव के मोहिंदर सिंह पुत्र रुमेल सिंह ने पंखे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने रात करीब डेढ़ बजे फ़तेहपुर पुलिस को सूचित किया, जिस पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया। मृतक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। उसके शोकाकुल परिवार में पत्नी, छोटी-छोटी 2 बेटियां और एक बेेेटा है। डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते बताया पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।