एमबीएम न्यूज़/चंबा
शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत सिढकुुंड में मनरेगा कार्य में जुटी महिला पहाड़ी से भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा रविवार को हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां रास्ता निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जहां महिला अपने पति के साथ जुटी थी। इस दौरान अन्य लोग भी मजदूरी कर रहे थे।
महिला तिलको पत्नी रविंद्र निवासी सिढ़कुंड पत्थर लाने गई। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और महिला मलबे तले दब गई। अन्य मजदूरों ने महिला को निकालने का कार्य शुरू किया और महिला को निकालने के बाद उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।