एमबीएम न्यूज़/बिलासपुर
बंदला के समीप गांव कोग के लोगों को बरसी में जाना मंहगा पड़ गया। खाना खाने के कुछ घंटों बाद एकाएक 34 लोगों की तबियत खराब होने लगी। उन्हें उल्टियां, दस्त लग गए। वहीं इन मरीजों में महिला व बच्चे शामिल है। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गसोड में भर्ती कराया गया है।
वहीं स्थानीय मरीजों का कहना है कि कोग गांव के रहने वाले रविन्द्र कुमार की मृत्यु एक साल पहले हुई थी। जिसकी बरसी पर वह खाना खाने गए थे। वहीं खाने के लगभग 10 से 12 घंटों के बाद उन्हें उल्टी, दस्त लग गए। वहीं प्राइवेट अस्पताल में चेकअप के बाद भी उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रकाश का कहना है कि सभी मामले फ़ूड पॉइज़निंग से संबंधित हैं, जिनका उपचार चल रहा है। फिलहाल सभी मरीजों की हालत सामान्य बनी हुई है।