एमबीएम न्यूज़/बिलासपुर
भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हिमाचल में चारों सीटों को हर हाल में जितना चाहता है। अभी तक चुनाव प्रचार से दूर रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं यूपी के प्रभारी जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र पहुँच कर चुनावी मैदान में उत्तर गए है। उन्होंने आज बिलासपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने कहा कि उतर प्रदेश के वह प्रभारी हैं।
पूरे देश के अलावा सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की लहर है। इस बार उत्तर प्रदेश में लोग जातिवाद, क्षेत्रवाद और अन्य मुद्दों से ऊपर उठकर लोगों ने विकास को वोट दिया है। मोदी को वोट देने का मन लोगों ने बनाया हैं। उन्होंने कहा कि छह चरणों में पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में मतदान हुआ है। आने वाले सातवें चरण में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिलेगा।
जेपी नड्डा ने हिमाचल की जनता से अपील कि इस बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका अदा करें। 4 में से 4 सीटें भाजपा को जीता कर केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाएं। ताकि हिमाचल प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सके।
इससे पहले जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर पहुंचे। बिलासपुर पहुंचने पर जहां पर उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं आज जेपी नड्डा पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के पक्ष में जोरदार चुनाव अभियान शुरू किया।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने