एमबीएम न्यूज/ पांवटा साहिब
अक्सर सड़क हादसों के इलावा अन्य घटनाओ में लोग तमाशबीन बन कर वीडियो बनाने लगते है,यह नहीं सोचते कि तड़फ रहे व्यक्ति का अनमोल जीवन बचाया जाना चाहिए। वीरवार की एक घटना में लोग तमाशबीन नहीं बने बल्कि एक महिला का अनमोल जीवन बचा लिया। पति से तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या करने का मन बना लिया था। लेकिन समय रहते फरिश्ता बनकर आए पास खड़े लोगों ने महिला को बचा लिया। एक महिला अचानक यमुना पुल पर चढऩे लगी। इसी दौरान आसपास के लोगों ने महिला को देख लिया और उसे नदी में कूदने से बचा लिया।
बताया जा रहा है कि महिला पति से परेशान है। जिसके चलते उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाने की सोची। महिला का पति किसी दुसरी महिला के साथ रहता है तथा दोनों मिलकर महिला के साथ मारपीट करते हैं। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि फिलहाल ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। संभवत: लोगों ने अपने स्तर पर सुलझा लिया हो।
Latest
- व्यय रजिस्टर का शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर से मिलान जरूरी : व्यय पर्यवेक्षक
- ‘चाहे कुछ भी हो मजबूरी-वोट डालना है जरूरी’ के नारों से गूंजा जुन्गा
- संगड़ाह : घास काटने गई महिला की ढांक में गिरने से मौत
- बुजुर्ग दंपत्ति ने निभाई 7 फेरों की सौगंध, पत्नी की मौत के चंद घंटे में फौजी साहब ने त्यागा संसार
- 24 मई को पीएम नरेंद्र मोदी नाहन व मंडी में करेंगे 2 रैलियां : राजीव बिंदल