एमबीएम न्यूज़/शिमला
होली पर जहां लोग आज रंगों में डूबे सारे गिले-शिकवे मिटा रहे हैं, वहीं राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान में हुड़दंगी सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों से भिड़ गए। इस दौरान पुलिस जवान चोटिल हो गए है। पुलिस ने एक हुड़दंगी को काबू कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। घटना गुरुवार दिन की है। जब रिज पर होली के गुलाल एक-दूसरे पर फेंके जा रहे थे।
इसी बीच कुछ हुड़दंग युवा अश्लील शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। रिज पर सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो वे भड़क गए। उल्टा जवानों को पीटने पर उतारू हो गए। इस दौरान हुड़दंगियों के हमले से दो जवान लहूलुहान हो गए।
https://youtu.be/6Rq1jwzYEoI
हालांकि पुलिस ने एक हुड़दंगी को काबू कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस उसे सदर थाने ले गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस घटना से रिज मैदान पर होली का पर्व मनाने पहुंचे लोग भी सहम गए।