नाहन (एमबीएम न्यूज) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में मंगलवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्य दीक्षा मल्होत्रा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में संपूर्ण स्टाफ, छात्र-छात्राओं ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शंति के लिए प्रार्थना की। छात्र समुदाय को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कलाम के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को याद किया।
उन्होंने कहा कि कलाम को उनकी विद्वता व प्रतिभा के चलते पूरा विश्व सलाम करता है। उन्होंने कहा कि कलाम का निधन भारत और पूरे विष्व के लिए अपूर्णीय क्षति है। मल्होत्रा ने छात्रों का आह्वान किया कि वह उनके दिखाए मार्ग पर चलें, यही कलाम को सच्ची श्रद्धांजली होगी।