नितेश सैनी/सुंदरनगर
प्रदेश में लगातर हो रही बारिश और बर्फ़बारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। कई जगह सड़के बंद है तो कई जगह ज्यादा बर्फ़बारी होने से परिवहन निगम की बसें ख़राब हो चुकी है। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के निहरी में परिवहन निगम के सुंदरनगर डिपू की सुंदरनगर सुनी रूट पर चलने वाली दो बसें ख़राब पड़ी है। जिस कारण निहरी, पंडार व अन्य क्षेत्रो जनता परेशान है। लोगो को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बीमारी की हालत में भी अस्पताल पहुँचने में लाचार है। सड़क पर खड़ी दो ख़राब बसें
स्थानीय निवासी भगीरथ का कहना है की परिवहन निगम की दोनों बसें निहरी में खराब पड़ी हैं। दोनों बसों को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया है, जिस की बजह से बड़ी गाड़ियों को क्रॉस नहीं हो पा रही हैं। सड़क सिर्फ छोटी गाड़ियां चलने तक ही सीमित रह गई है। सुंदरनगर से ततापानी जाने के लिए मुख्य मार्ग वाया निहरी यही गुजरता है। स्थानीय लोगो ने परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों से आग्रह किया है की जल्द से जल्द बसों को ठीक करवाया जाये ताकि लोगो को हो रही से राहत मिल सके।
परिवहन निगम सुंदरनगर के आरएम उत्तम चंद से मामले पर बात की गई तो उन्होंने कहा की बर्फ़बारी के कारण कई सड़के बंद पड़ी हैं। बर्फ़बारी के कारण बसों में तकनीकी परेशानी आई है। मैकेनिक को निहरी भेज दिया गया है। जल्द ही गाड़ियों को ठीक कर सुंदरनगर रूट चलाया जाएगा।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा