सोलन/अमरप्रीत सिंह
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावो से ठीक पहले उन्हे जो जिम्मेदारी सौपी गई है उसका वह सही से निर्वहन करेंगे। कांग्रेस के खाते में प्रदेश की चारों सीटे दर्ज़ होंगी। इसके लिये उन्होंने कमर कस ली है। प्रदेश का दौरा कर कार्यकर्ताओ की नब्ज को टटोल रहे है। निष्क्रिय कार्यकर्ताओ को पार्टी मे कोई जगह नहीं है। पार्टी के हित मे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को तव्वजो दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अब पार्टी कार्यालय में बैठकर नियुक्ति नहीं होगी। पत्रकारों से बातचीत करते कुलदीप राठौर
यह बात राठौर ने सोलन मे आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं। काग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावो से पहले पार्टी के हित मे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को मान सम्मान मिलेगा। निष्क्रिय कार्यकर्ता को बर्दाशत नहीं किया जायेगा। पार्टी मे किसी तरह की गुटबाजी नहीं है व कांग्रेस पार्टी एकजुट है। नवनियुक्तियां भी संभव है। कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान केन्द्र व भाजपा सरकार को भी जमकर घेरा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो देश के लोगो को स्वप्न दिखाये थे वह पूरा नहीं कर पाये।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी सहित कई ऐसे कार्य केन्द्र सरकार ने किये जिसने देश के आम लोगो की कमर तोडी है। उन्होंने कडे तेवरो मे पार्टी कार्यकर्ताओ को चेतावनी दी कि पार्टी मे कतई भी अनुशासनहीनता बर्दाशत नहीं की जायेगी। कार्यकर्ता कितने भी बडे नेता का खास हो अनुशासनहीनता पर सभी के साथ एकसमान कार्रवाई होगी।
Latest
- विद्यार्थियों जीवन में शिक्षा के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों भी ज़रूरी : रितिका जिंदल
- पापियों का साथ भगवान भी नहीं देता, भाजपा नहीं हिमाचल हितैषी : सुक्खू
- शिमला : खुशबू ने 89% व प्रगति शर्मा ने 92% अंक प्राप्त कर चमकाया नाम
- सुंदरनगर : HRTC की चलती बस का खुला टायर, बाल-बाल बचे 15 यात्री
- संगड़ाह की दिव्या ज्योति ने 700 में से 671 अंक प्राप्त कर स्कूल में पाया प्रथम स्थान