सोलन(एमबीएम न्यूज) : सोलन-राजगढ़ मार्ग पर स्थित सांई इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को आम दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आम दिवस के मौके पर स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं पीले रंग के परिधान पहन कर विद्यालय पहुंचे और कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन रमिंद्र बावा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिकरत की। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
आम दिवस मनाते नन्हें-मुन्हें बच्चेइस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित बच्चों को फलों के राजा आम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम फल रसीला और मीठा होता है तथा इस फल में कई गुण छिपे हैं। रमिंद्र बावा ने बताया कि आम फल में प्रचुर मात्रा में विटामिन होते हैं तथा यह फल गर्मियों में होता है। कच्चे आम का आचार तथा चटनी भी बनाई जाती है। इसके अलावा फल अच्छी तरह से पकने के बाद इससे मैंगो मिल्क शेक और अन्य मीठे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि आम कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचाता है तथा यह हमारी आंखों और त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। उन्होंने बताया कि आम की कई किस्में में हैं,जिसमें दशहरी, नीलम, मालदा, लगड़ा बनारसी, केसर व रामफल आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में भाग ले रहे स्कूली बच्चे आम फल साथ लेकर आए थे।
इस मौके पर अभिनव, काशवी, दिवांश, यशज आदि मैंगों बनकर आए तथा उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में अवनी, धान्या, रूद्रिका, वृंदा, तनिष्का, रिद्धिमा, जानवी, अक्षरा, सेजल, साहिब रूप, अभिमन्यु, अन्नया, सानवी, रूद्र, गीतांजलि, मेघना, मन्नत, अग्रिम, हर्षिता, कार्तिक, मयंक, रिशान गुप्ता आदि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।