एमबीएम न्यूज़/शिमला
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एन वेणुगोपाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौट आए हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें कानून-व्यवस्था का आईजी तैनात किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना गुरूवार को जारी की गई। पुलिस विभाग में आईजी कानून व्यवस्था का पद कई महीनों से रिक्त था। एन वेणुपोल 1995 बैच के आईपीएएस अधिकारी हैं।
सनद रहे कि राज्य के कई अफसर मौजूदा समय में केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं,जो विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें प्रमुख तौर पर हिमाचल के डीजी रहे संजय कुमार,डीजीपी रैंक के अन्य अधिकारी तपन कुमार डेका शामिल हैं। एडीजीपी रैंक के अधिकारियों में संजीव रंजन ओझा,एपी सिद्धिकी शामिल हैं। आईजी रैंक के अधिकारियों में रित्विक रूद्रा,राकेश अग्रवाल,एसपी सिंह,सतवंत अटवाल त्रिवेदी,अभिषेक त्रिवेदी,बृजमोहन,रामेश्वर ठाकुर,सोनल अग्निहोत्री,सुमेधा,वीना भारती,जी शिवा कुमार,विमुक्त रंजन व दिग्विजय नेगी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देने में ज्यादा रुचि रखने के कारण राज्य में कई पद खाली चल रहे हैं।
Latest
- प्रीतेश शर्मा बने हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष
- 1991 बैच के IPS अफसर डॉक्टर अतुल वर्मा ने संभाला DGP का कार्यभार
- चंडीगढ़ में तेज रफ्तार SUV ने ऑटो को मारी टक्कर, हिमाचली युवती समेत चालक की मौत
- मंडी : 36 साल का कार्यकाल पूर्ण कर तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल हुए सेवानिवृत
- खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए 6 मई से होंगे खिलाडियों के ट्रायल