जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ
शुक्रवार देर रात से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले वाले क्षेत्रों मे रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे समूचा जिला एक बार फिर शीत लहर की चपेट मे आ गया है। हालांकि मौसम विभाग पूर्वानुमान के मुताबिक बर्फबारी नहीं हुई है। लेकिन ठंड इतनी बढ़ गई है कि लोगों को घर के भीतर ही दुबकने को मजबूर है। शनिवार को भी पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश व बर्फबारी होती रही। जिला के ऊपरी क्षेत्रों रोपा, सुन्नम, रुशकलंग, ज्ञाबुंग, असरंग, कल्पा, छितकुल, रक्षम, नेसंग सहित कई अन्य ऊंचे क्षेत्रों मे 6 इंच तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। जबकि रिकांगपिओ सहित कई निचले क्षेत्रो मे बारिश हुई। इसी तरह कुछ स्थानों में 3 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है।
हालांकि जिला के इन ऊंचे क्षेत्रों मे इससे पूर्व भी बर्फबारी दर्ज की गई है। मगर बागवानों के अनुमान के मुताबिक बर्फबारी नहीं हो रही है। इस समय सेब के लिए बर्फबारी का होना आवश्यक माना जाता है। इस ताजा हिमपात के बाद संपूर्ण जिला शीत लहर की चपेट मे है, जिसने लोगो को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है।
कहां नही जा रही बसें...
खबर लिखे जाने तक जिला के कई संपर्क मार्ग छितकुल, रक्षम, रोघी, असरंग, हंगों, रोपा, लिप्पा रूट्स पर बसें नहीं भेजी गई। वही सांगला वेली से आगे बसें नहीं जा रही। रिकांगपिओ से काज़ा की और भेजी गई बस लियो से आगे नहीं जा पा रही है। जबकि राष्ट्रीय मार्ग-5 रिकांगपिओ से शिमला व रिकांगपिओ से लियो तक यातायात के लिए बहाल बताया गया है। उधर जिला में बर्फबारी को देखते हुए आरएम पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ ने चालकों को बर्फबारी में रिस्क नही लेने व जहां तक मार्ग ठीक हो वहीँ तक ही जाने की हिदायत दी है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल