सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
घुमारवीं उपमडल की ग्राम पंचायत डंगार के गांव दख्यूत निचला के विद्या सागर का परिवार इसलिए छह महीने खुश था कि चलो बेरोजगारी के दौर में बेटे को सरकारी नौकरी लगी। अब बेटा अपने परिवार का पालन- पोषण अच्छी तरह से कर सकेगा, लेकिन किसी को यह मालूम कहां था कि नौकरी नहीं, मौत बुला रही है। विद्यासागर का मझला बेटा विनोद जब हिमाचल पथ परिवाहन निगम के परिचालक पद के लिए नियुक्त हुआ तो इसकी खुशी परिवार को ही नहीं, उसके जानने वालों को भी थी।
विनोद कुमार ने नालागढ रीजन में ज्वाईन किया था, लेकिन 26 दिसम्बर को जब नालागढ से जय नगर के लिए रूट लेकर जा रहा था तो जामली के पास बस 400 फीट खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि घायलों का इलाज चल रहा था। परिचालक विनोद गौतम भी गंभीर रूप से घायल था और पीजीआई में इलाज चल रहा था। विनोद के पिता विद्या सागर ने बताया की विनोद का छोटा आप्रेशन भी हुआ था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नजर नहीं आया। इतने दिन इलाज के बाद शनिवार सुबह विनोद ने दम तोड दिया। पुलिस व विभाग की पूर्ण कार्यावाही के बाद शनिवार रात विनोद को घर लाया गया और नम आंखों से इस नौजवान को अंतिम विदाई दी।
माता-पिता, बच्चों व पत्नी के लिए तो विनोद घर पर बेरोजगार ही अच्छा था। कम से कम जीवन सलामत तो रहता। परिवार की आंखों में कई अधूरे सपने छोडकर विनोद ने दुनिया को अलविदा कह दिया। स्थानीय लोगो के साथ विधायक राजेंद्र गर्ग, पूर्ण जिला पार्षद आईडी शर्मा, पंचायत उप प्रधान डंगार होशियार सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य विनोद जसवाल, पूर्व प्रधान जगरनाथ व हिमाचल प्रदेश पथ परिवाहन निगम नालागढ बिलासपुर हमीरपुर के कर्मचारियों ने विनोद गौतम को अंतिम विदाई दी।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी