एमबीएम न्यूज़/ऊना
ऊना मुख्यालय के साथ लगते गांव डंगेहड़ा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज कुमार पुत्र नरदेव सिंह निवासी बरनोह के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है। जानकारी के मुताबिक पंकज कुमार निवासी बरनोह शनिवार देर शाम साथ लगते गांव डंगेहड़ा में ट्रैक्टर लेकर जा रहा था।
इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक पंकज कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए, लेकिन पंकज की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने