एमबीएम न्यूज/शिमला
हिमाचली लाल ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में परचम लहराया है। मूलतः मंडी के रहने वाले नीरज ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इस पद के लिए नीरज को 980 वोट हासिल हुए, जबकि निकटतम प्रत्याशी को 353 मतों पर सिमटना पड़ा। खास बात यह है कि चुनाव में अनंत-नीरज के पैनल को एकतरफा जीत हासिल हुई है। टीवी जर्नलिज्म में नीरज ठाकुर को 23 साल का अनुभव है।
जी न्यूज में राजनीतिक संपादक रहने के बाद अब कोलकाता टीवी में स्थानीय संपादक के पद पर कार्यरत हैं। प्रदेश से नीरज का खास जुड़ाव रहा है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली के पैतृक गांव नैनीधार में भी तकरीबन 15 साल पहले जी न्यूज के क्रू के साथ पहुंचे थे। कुल मिलाकर नीरज ठाकुर ने देश की राजधानी में प्रदेश को गौरवान्वित किया है। सनद रहे कि चुनाव में अनंत व महुआ चटर्जी को क्रमश: अध्यक्ष व सैक्रेटरी जरनल का ओहदा मिला है।
वहीं दिनेश तिवारी उपाध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से काबिज हुए हैं। संजय सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके अलावा मैनेजिंग कमेटी में 21 सदस्य निर्वाचित हुए हैं।