एमबीएम न्यूज़ /नाहन
आखिर में नाहन नगर परिषद के अध्यक्ष पद से भाजपा की अनीता शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। पत्रकारवार्ता के दौरान शर्मा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के निर्देशों के मुताबिक अपना इस्तीफा दे रही है। दरअसल कुछ समय से इस राजनीतिक घटनाक्रम की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कब होगा स्पष्ट नहीं हो रही थी।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनीता शर्मा ने कहा कि उनका अढाई साल का कार्यकाल पूरा हो चुका था। कुछ वक्त ज्यादा व्यतीत किया। उन्होंने कहा कि अ अढाई साल पूरा होते ही इस्तीफा देना चाहिए था, लेकिन कुछ कार्य जारी होने की वजह से थोड़ा विलंब हुआ है। नगर परिषद की चेयरपर्सन इन वेटिंग रेखा तोमर भी इस मौके पर मौजूद थी।
पत्रकारवार्ता के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने ने कहा कि यह पहले से ही निर्धारित था कि अढाई साल अनीता शर्मा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर रहेंगी। इसके बाद रेखा तोमर को कमान सौंपी जाएगी। अनीता शर्मा ने पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता को इस्तीफा सौंपा है।
कुल मिलाकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने अपना वादा पूरा किया है। अढाई साल के दौरान विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी अनीता शर्मा ने पत्रकारों के समक्ष रखा। अब भाजपा को रेखा तोमर की ताजपोशी को लेकर अगली कार्रवाई करनी है।