एमबीएम न्यूज़ /नाहन
नाहन नगर परिषद की चेयरपर्सन अनीता शर्मा ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे पत्रकार वार्ता बुलाई है। हालांकि पत्रकार वार्ता के कारणों का खुलासा नहीं किया जा रहा है, लेकिन नगर परिषद का राजनीतिक घटनाक्रम भी किसी से छिपा नहीं है। दरअसल अनीता शर्मा को इस पद पर काबिज हुए ढाई साल का वक्त बीत चुका है। लिहाजा अब पारी भाजपा पार्षद रेखा तोमर की है। चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा ने अनीता शर्मा को पहली पारी के तौर पर ढाई साल का वक्त दिया था, इसके बाद 50-50 के फार्मूले के तहत रेखा तोमर को चेयरपर्सन बनाया जाना था।
पत्रकार वार्ता में ही इस बात का खुलासा हो पाएगा अनीता शर्मा इस्तीफा दे रही हैं या नहीं। इतना जरूर है कि अनीता शर्मा अपने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान नगर परिषद की उपलब्धियां मीडिया से सांझा करेंगी। भाजपा के मनोनीत पार्षद प्रदीप विज ने कहा कि पत्रकार वार्ता बुलाई गई है।