एमबीएम न्यूज़/ऊना
शहर की बेटी स्वरिमा वर्मा ने ग्लोबल मिस एंड मिस्टर इंडिया एशिया-2018 के फिनाले में अपना स्थान बनाया है। देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे इस ईवेंट में प्रतिभागियों के हुनर को प्रसिद्ध एक्ट्रेस बिपाशा बासु व करण ग्रोवर की ज्यूरी परखेगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस ईवेंट में स्वरिमा के चयनित होने पर परिवार व सगे संबंधियों में खुशी की लहर है।
फिनाले में पहुंचने के बाद स्वरिमा को इस कंपीटीशन जीतने के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। स्वरिमा की इस उपलब्धि से प्रदेश के साथ-साथ जिला का नाम भी रोशन हुआ है। अगर स्वरिमा यह पड़ाव पार कर लेती है तो थाईलेंड में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
स्वरिमा मूलत: ऊना जिला के गांव बढेड़ा की रहने वाली है और वर्तमान में पंजाब यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र विषय में एमए कर रही है। इनके पिता डा. संजय वर्मा ऊना में म्यूजिक की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
Latest
- मायके से उप चुनाव में उतरी हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर….
- धारटीधार की भनेत हल्द्वाडी पंचायत में स्टोन क्रशर लगाने का विरोध…पेयजल, सिंचाई व प्रदूषण संकट…
- ईमानदारी की मिसाल: नाहन मेडिकल कॉलेज के तकनीशियन ने लौटाया खोया मोबाइल
- हिमाचल में रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू, 14,800 फ़ीट से ढूंढा अमेरिकी पैराग्लाइडर का शव
- हिमाचल में आचार संहिता के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक