एमबीएम न्यूज़/नाहन
सिरमौर के संगड़ाह की भवाई पंचायत के केन्थु गाँव की बेटी सरगम चौहान सुपुत्री संतोष चौहान व देवराज चौहान ने चंडीगढ़ में आयोजित अंडर-17 राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरगम चौहान पंचकुला के सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ रही है, चंडीगढ़ से प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल हासिल किया।
सरगम चौहान अब तीन दिसंबर से कर्नाटक में शुरू होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। अगर सिरमौर की बेटी सरगम राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीत जाती है तो वह सीधा टोक्यो में होने वाले अगले ओलम्पिक में भारत की टीम का हिस्सा बनेगी। सरगम चौहान अरसे से ताईक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही है।
चंडीगढ में अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में 3 गोल्ड मेडल व 2 सिल्वर मेडल जीत चुकी है। सरगम चौहान की मात्र 15 वर्ष है, वह अंडर 17 वर्ग में ताईक्वांडो टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सरगम का सपना है कि वह ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करे।
Latest
- 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरे पर राष्ट्रपति, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
- देश की सबसे बड़ी टेक्सटाइल कंपनी वर्धमान के VP बने मंडी के आकाश ठाकुर
- हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा पहुंचे बगलामुखी मंदिर
- कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा प्रचार से पहले पहुंचे कालीबाड़ी मन्दिर
- पिछले वर्ष की तुलना में अप्रैल में कोयला उत्पादन में 7.41 % की वृद्धि दर्ज