एमबीएम न्यूज़/ नाहन
दम और हौंसला अगर है तो एक बेजुबान जानवर भी अपनी ज्यादा ताकतवर दुश्मन पर विजय पा सकता है। है। एक कुत्ते “टिप्सू” ने तेंदुए से भीड़कर अपनी जान बचा कर इस बात को चरितार्थ कर दिखया है। राजगढ़ के खेडाधार गांव में एक पालतू कुत्त्ते टिप्सू को एक तेंदुआ उठाकर ले गया था। लेकिन टिप्सू एक आम कुत्ते की तरह तेंदुए का निवाला नहीं बना, वह जीने के लिए तेंदुए से भीड़ गया।
बाई तरफ टिप्सु
इस बीच टिप्सू को गले में गहरा जख्म भी आया, लेकिन वह जिंदा जीतकर वापिस आया। इस बहादूर कुत्ते की गांव में काफी प्रंशसा हो रही है, क्योंकि इसे देखने वाले सब यही कर रहे हैं कि यह तेंदुए से लड़कर वापिस आया है। गौर हो कि तेंदुए कुत्तों को खाना काफी पंसद करते है और इनके चुंगुल में फंसा कुत्ता कभी बच नहीं सकता। तेंदुए की हमला प्रवृत्ति के अनुसार तेंदुआ किसी भी जीव पर हमला करता है तो वह उसके गले को नीचे सांस की नली से अपने मुंह से दबोचता है, जिससे बचना बडा मुश्किल है। बहरहाल टिप्सू को भी तेंदुए ने इसी तरह अपना शिकार बनाया लेकिन वह अपनी हिम्मत से बच निकला। सनद रहे कि पुलिस महकमे में खोजी कुत्तो को भी एक सामन्य कर्मी की तरह लाभ मिलते है। सिरमौर में तेंदुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।