नालागढ़ (एमबीएम न्यूज) : धीमान कल्याण महासभा की बैठक में 11 अक्तूबर को होने वाले महा सम्मेलन की तैयारियां पर चर्चा की गई। भुड्ड में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष भाग चंद धीमान ने की। भाग चंद धीमान ने समुदाय के लोगों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू का आह्वान किया। इस महा सम्मेलन में प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित होंगे।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान समुदाय के लोगों को समाज के उत्थान के लिए जागरूक किया जाएगा। जब तक लोग संगठित नहीं होंगे, तब तक उनका उत्थान नहीं हो सकता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि धीमान कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए, जिससे समय-समय पर समुदाय की समस्याएं सरकार के समक्ष उठाई जाए।
सम्मेलन में लंगर की भी व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश सलाहकार कमेटी के सदस्य सुभाष सिंह धीमान, जिला ऊना के प्रभारी छज्जा सिंह धीमान, जिला सोलन के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह धीमान, बिलासपुर के प्रधान रामेश्वर धीमान, हरिकिशन धीमान, चरणदास धीमान, राज कुमार ने भाग लिया।