एमबीएम न्यूज़/नाहन
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में वीरवार देर रात को एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुपति उद्योग में काम करने वाला एक मजदूर नाइट क्वीन कंपनी के गेट के बाहर नाले में पड़ा हुआ मृत मिला। शुक्रवार तडक़े पुलिस को किसी ने जानकारी दी कि एक उद्योग के बाहर एक व्यक्ति नाले में मृत पड़ा हुआ है।
कालाअंब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और पाया कि यह व्यक्ति विजय कुमार पुत्र शिव कुमार गांव कंतौर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जोकि पशुपति उद्योग में काम करता था। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस ने पाया कि विजय कुमार ने अत्यधिक शराब पी हुई थी। जिसके चलते वह नाले में गिर गया और ठंड के कारण मर गया। कालाअंब पुलिस व्यक्ति का शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज ले गई है।
शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को उसकी मौत के बारे में सूचना दे दी है। शनिवार को मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने की है।
Latest
- 7 जुलाई को कोलर में विशाल दंगल, 6 से 60 साल के प्रतिभागी ले सकते हैं भाग…
- किन्नौर में ‘स्टॉप डायरिया’ अभियान शुरू, 9 जुलाई को आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर
- बिलासपुर: बेसहारा पशुओं की मदद को समर्पित सुनील शर्मा, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश…
- HRTC के चालक-परिचालक की ईमानदारी, यात्री को लौटाई 38 हजार की राशि
- नाहन : लायंस क्लब ने चिकित्सक दिवस पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले डॉक्टर्स को किया सम्मानित