सुभाष कुमार गौतत/घुमारवीं
ब्रहपुखर-दयोथ जामली मार्ग पर एक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार ट्रक को निकालने गई रिकवरी वैन का एक कर्मचारी जैसे ही फंसे हुए ट्रक को रस्सा डाल रहा था कि ट्रक अचानक पलट गया, इस कारण रिकवरी वैन का कर्मचारी नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घायल का ईलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पवन कुमार निवासी सलूणी (चंबा) के रूप में हुई है। दूसरा व्यक्ति जयसिंह सुंदरनगर( मंडी) का है। मृतक के परिवार को दस हजार और घायल व्यक्ति के परिवार को पांच हजार की फौरी राहत दे दी गई है। एसपी ने बताया कि थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है व छानबीन शुरू की जा रही है।