एमबीएम न्यूज/शिमला
चौपाल उपमंडल के नेरवा में जमा एक की छात्रा ने फंदे से झूल कर मौत को गले लगा लिया। वजह, पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, मगर जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक नेवल के पंजाड गांव की रहने वाली किशोरी नेरवा स्कूल में जमा एक में पढ़ रही थी।
पुलिस को लडक़ी को कमरे में पंखे से बने हुक में दुपट्टा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। किशोरी अस्पताल के समीप ही किराए के मकान में अन्य दो लड़कियों के साथ रहती थी। मौके पर पहुंच कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल