अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर
डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग के बेताज बादशाह द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा का सोमवार को घुमारवीं में दिव्यांग संघ स्वागत करेगा। दिव्यांग संघ संगठन संयोजक अमित कुमार ने बताया कि द ग्रेट खली का घुमारवीं पहुंचने पर दिव्यांग संघ उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर से स्वागत करेगा। बताते चलें कि दी ग्रेट खली आशा किरण दिव्यांग शिक्षण संस्थान के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।
घुमारवीं उपमंडल के कस्बा कोठी में स्थित आशाकिरण दिव्यांग शिक्षण संस्थान निदेशक योगेंद्र मलिक ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष राज्य स्तरीय कार्यक्रम घुमारवीं के एक निजी होटल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के दिव्यांग बच्चे सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा दिव्यांग बच्चों द्वारा मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा।
द ग्रेट खली विशेष बच्चों को हरी झंडी दिखाएंगे तथा बच्चों का हौसला अफजाई करेंगे। उन्होंने बताया कि घुमारवीं के निजी होटल में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर के दिव्यांग बच्चे अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाएंगे
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा