एमबीएम न्यूज़/पावंटा साहिब
भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब ने सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 68वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर यमुना घाट पर सफ़ाई अभियान चलाया। वेल्फेयर बोर्ड के चेयरमैन व पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी की अगुवाई में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रशासन ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर विधायक ने स्वयं यमुना तट के आसपास के स्थानों पर कूडा-कर्कट की सफाई करते हुए सभी शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही प्रधनमंत्री मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके अच्छी स्वास्थ्य व दीर्घ आयु की कामना की।
इस दौरान एसडीएम एलआर वर्मा, बीडीओ गुन्जीत चीमा, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग दर्शन ठाकुर, पीडब्ल्यूडी अजय शर्मा, आईपीएच अश्वनी धीमान, ईओ सूरत नेगी, जेई ललित गोयल, एसएचओ आशोक चौहान सहित मंडल महामंत्री अरविन्द गुप्ता, हितेन्द्र कुमार, नप अध्यक्षा कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहें।