वी कुमार/मंडी
बीती 6 सितंबर को अपनी पत्नी का गला काटकर उसे मौत के घाट उतारने के बाद ब्यास नदी में छलांग लगाने वाले होशियार सिंह का शव बरामद हो गया है। यह शव घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर कांढापतन के पास मिला है। पुलिस ने ब्यास नदी के किनारे आने वाले सभी संबंधित थानों को इसकी सूचना दे दी थी। आज सुबह करीब 9 बजे धर्मपुर थाना पुलिस को कांढापतन के पास शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और द्रंग थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
द्रंग थाना प्रभारी होशियार सिंह के परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। होशियार सिंह ने मरने टी शर्ट और निक्कर पहन रखा था। शरीर पर सिर्फ टी शर्ट मिली है जबकि निक्कर के पानी में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। होशियार सिंह का मोबाईल भी बरामद नहीं हुआ है और न ही ऐसा कोई सुसाईड नोट मिला है जिससे इस बात का पता चल सके कि उसने अपनी पत्नी को मारने के बाद खुद को मौत क्यों दी।
बता दें कि बीती 6 सितंबर को होशियार सिंह ने बेरहमी से दराटी से अपनी पत्नी का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद खुद ब्यास नदी में छलांग लगा दी थी। पति पत्नी में कभी कोई कहासुनी नहीं हुई तो ऐसे में अब यह एक पहेली बन गई है कि आखिर होशियार सिंह ने अपनी पत्नी रीना को इतनी बेरहम मौत क्यों दी और खुदकुशी क्यों की। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों ने शव की शिनाख्त कर दी है। जोनल हास्पिटल मंडी में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल