वी कुमार/मंडी
बीती 6 सितंबर को पधर उपमंडल में पति द्वारा पत्नी की हत्या मामले की गुत्थी एक पहेली बनकर रह गई है। दंपति के बीच शादी के बाद कभी कोई कहासुनी नहीं हुई, तो उस दिन रास्ते में ऐसा क्या हो गया, जिससे पति को इतना अधिक गुस्सा आ गया कि उसने बड़ी ही क्रूरता से अपनी पत्नी का गला रेत दिया। इस बात को लेकर इन दिनों पधर उपमंडल में आम चर्चा देखने को मिल रही है। बता दें कि बीती 6 सितंबर को पधर उपमंडल की बड़ीधार पंचायत के गनग्रां गांव निवासी होशियार सिंह ने अपनी पत्नी रीना देवी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।
ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि पत्नी को मारने के बाद खुद होशियार सिंह ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी है। पुलिस ने अपनी अभी तक की जांच में यह पाया है कि होशियार सिंह और उसकी पत्नी रीना देवी में कभी कोई कहासुनी नहीं हुई। इनके दो बेटे हैं, जिनमें एक 6 साल का और दूसरा 5 साल का है। दोनों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। अब बुजुर्ग दादा-दादी पर इनके पालन-पोषण का जिम्मा आ गया है। होशियार सिंह मजदूरी करता था। उसकी पत्नी खेतीबाड़ी और पशुपालन करके अपने पति का साथ देती थी।
यहां तक कि मृतका के मायके वालों ने भी अपनी बेटी की हत्या को लेकर कोई ऐसा संदेह जाहिर नहीं किया है। जिससे हत्या का कारण पता चल सके। 6 सितंबर को दोनों दंपति घर से खेतों की तरफ निकले। जब घर से निकले तो सब कुछ सामान्य था। लेकिन घर से मात्र 500 मीटर दूर कुछ ऐसा घटित हुआ जिससे उसके पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने अपने पास मौजूद दराटी से पत्नी का गला क्रूरता का परिचय देते हुए रेत दिया। गला इतनी बेरहमी से काटा गया है जिसे देखकर ही किसी की रूह कांप जाए। इसे देखकर ही लग रहा है कि होशियार सिंह बहुत अधिक गुस्से में था। उसने क्रूरता की हदें लांघने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
हत्या किस कारण हुई, इस बात का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। क्योंकि होशियार ने खुद नदी में छलांग लगा दी है। उसके शव की तलाश की जा रही है। होशियार सिंह का मोबाईल भी बरामद नहीं हुआ है जबकि उसकी पत्नी ने कभी मोबाईल फोन रखा ही नहीं। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि छलांग लगाने की जानकारी ग्रामीणों से मिली है और नदी में तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
परिजनों ने या फिर मृतका के परिजनों के अनुसार दंपति में कभी कोई कहासुनी नहीं हुई। फिर भी मामले की जांच जारी है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
Latest
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा