उमेश ललित/धर्मपुर(मंडी)
धर्मपुर उपमंडल की समौड़ पंचायत के तडुन गांव में आधी रात को हुए भूस्खलन से सत्या देवी (48) पत्नी तारा चंद की मौत हो गई है। शव निकालने के लिए ग्रामीण कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2018/01/Accident-1.jpg)
रात्रि करीब डेढ़ बजे मकान के पीछे गिरे ल्हासे से तारा चंद का मकान ध्वस्त हो गया। मलबे में सत्या देवी दब गई जबकि उसका पति तारा चंद जान बचाने में कामयाब रहा। क्षेत्र में गत रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एसडीएम एचएस राणा ने सभी स्कूलों में आज अवकाश की घोषणा कर दी है।
उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने को कहा है। भारी वर्षा से बाजार में भरेंड नाले का पानी दुकानों में घुस रहा है। वहीं उपमंडल को जोड़ने वाली अधिकतर सड़कें भारी भूस्खलन के कारण बंद हैं। रात तीन बजे सभी बसों को बस अड्डे से हटाकर सुरक्षित स्थान में ले जाया गया है।