एमबीएम न्यूज/नाहन
शनिवार दोपहर पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर गोंदपुर के नजदीक विशाल पेड़ जमींदोज हो गया। इस कारण हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी हाईवे पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक बाधित हुआ था। सिरमौर में पिछले 72 घंटों से बारिश जबरदस्त कहर बरपा रही है। हाईवे पर गिरा पेड़
करीब एक दर्जन संपर्क मार्ग बाधित हुए हैं। नाहन-शिमला हाईवे पर भी शनिवार को जगह-जगह भू-स्खलन के समाचार मिले हैं। लेकिन इस हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है। सुबह सैन की सेर के नजदीक बड़े पत्थर हाईवे पर आ गिरे थे।
नैनाटिक्कर के आसपास भी भू-स्खलन की खबरें हैं। प्रशासन बार-बार सावधानी बरतने की चेतावनी दे रहा है।