एमबीएम न्यूज़ / सोलन
राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने आज सोलन के पुराने बस अड्डे से हिमाचल पथ परिवहन निगम की सोलन-धरेच बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सोलन से सांय 4.00 बजे प्रस्थान कर सांय 7.00 बजे धरेच पहुंचेगी। बस धरेच से प्रातः 7.00 बजे प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे सोलन पहुुंचेगी। इस बस सेवा के आरंभ होने से नौणी, गिरिपुल, शरगांव तथा शिलाबाग सहित विभिन्न गांवों को इस बस सेवा का लाभ मिलेगा। बस को हरी झंडी दिखाते पुरुषोत्तम गुलेरिया
पुरूषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि इस बस सेवा के आरंभ होने से धरेच से सोलन आने वाले सभी लोगों के लिए लाभ होगा। इससे पहले इस रूट पर सोलन आने के लिए कोई बस सेवा नहीं थी। गुलेरिया ने कहा कि राज्य में सड़क ही परिवहन का मुख्य साधन है तथा इसके लिए सरकार राज्य परिवहन सेवा के विस्तार को बढ़ावा दे रही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों तक परिवहन की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार बस सुविधा उपलब्ध करवा रही है। इस अवसर पर नगर परिषद सोलन की उपाध्यक्ष मीरा आनंद, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र ठाकुर कुनपुरी, सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष संदीप ठाकुर, महामंत्री मदन ठाकुर, सचिव नरेंद्र ठाकुर व मनीष पाल, जिला परिषद सदस्य शीला, भाजयुमो के अध्यक्ष एवं मनोनीत पार्षद भरत साहनी, पार्षद नरेश गांधी, गौरव राजपूत, बीडीसी कण्डाघाट के पूर्व अध्यक्ष नंदराम कश्यप, आढ़ती संघ के अध्यक्ष पदम सिंह पुंडीर, प्रदेश पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके धीमान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Latest
- कांगड़ा : आसमानी बिजली गिरने से महिला समेत 7 मवेशियों की मौत
- कथित पशु की कुर्बानी की तस्वीरें अपलोड करने पर नाहन में हंगामा, हिंदू संगठनों ने की शिकायत
- शिमला शहर में पानी की कमी के चलते 30 जून तक निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध
- बुधवार को होगा दिव्यांश विश्नोई का अंतिम संस्कार, अहमदाबाद से नाहन पहुंचा पार्थिव शरीर
- पांवटा साहिब : शेर सिंह चौधरी को अजोली स्कूल के SMC अध्यक्ष की कमान