अभिषेक मिश्र/बिलासपुर
जिला की कोटला पंचायत के चिकनियार गांव में एक युवक ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय युवक ने बुधवार को घर पर पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। बताया जा रहा है कि युवक कर्ज से परेशान था। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे छोड़ गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को शाम के करीब 5.30 बजे वह अपने कमरे में अकेला था।
उसकी पत्नी घर के आंगन में खाना बना रही थी। घर के अन्य सदस्य पशुओं को चारा लाने के लिए गए थे। काफी देर बाद जब कमरे में देखा तो सुनील कुमार पंखें से फंदे से झूल रहा था। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कण्ड पहुँचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे 27 बर्षीय पत्नी, 7 वर्ष, 5 वर्ष व 3 वर्ष की बेटियां व 6 महीने का बेटा छोड़ गया है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर के शव का पोस्टमाटर्म करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक बरमाणा में अपना ट्रक चलाता था। उसकी गाड़ी का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था। जिस कारण सुनील कर्ज के निचे आ गया था। ट्रक की किस्तें अदा नहीं कर पा रहा।
गाडी के फाइनेंसर उसकी गाड़ी उठाने की तैयारी में थे। इस कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। इस के बारे में थाना प्रभारी बरमाणा सुभाष ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमाटर्म करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Latest
- सुंदरनगर : HRTC की चलती बस का खुला टायर, बाल-बाल बचे 15 यात्री
- संगड़ाह की दिव्या ज्योति ने 700 में से 671 अंक प्राप्त कर स्कूल में पाया प्रथम स्थान
- ऊना : प्रवासी मजदूरों की 30 झोपड़ियों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- गगरेट विधानसभा उप चुनाव : दो ब्राह्मणों के मध्य होगी रोचक जंग, कांग्रेस को फिर से कालिया का सहारा
- हिमाचल बोर्ड की मेरिट लिस्ट में चमकी एक ही स्कूल की 8 बेटियां, रच दिया इतिहास